Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इस स्कूल के चार छात्रों का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के ताड़ीखेत विकासखंड के सुदूरवर्ती झलोड़ी स्थित प्रीपेट्री पब्लिक स्कूल के चार विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन हुआ है।

स्कूल में किया किया सम्मानित

जिसमें भटोडिया निवासी हर्षित जोशी, झलोड़ी निवासी कुनाल राज एवं सानिध्य तिवारी और सोखोला निवासी शुभम तिवारी का नाम शामिल हैं। बच्चों के चयन पर विद्यालय में बच्चों को सम्मानित किया गया।

Exit mobile version