Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल: मल्ला महल में बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के सफल चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मल्ला महल में एक भव्य कार्यक्रम और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

विकास और सुशासन का मॉडल

इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें उन्होंने पिछले चार वर्षों की उपलब्धियों को राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर अजय वर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीते चार वर्षों में उत्तराखंड ने विकास और सुशासन का एक सशक्त मॉडल पेश किया है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC), सशक्त भू-कानून और देश के सबसे कड़े नकल विरोधी कानून को धामी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री का संबोधन

​लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया। उनके संबोधन के मुख्य बिंदु रहे।
• राज्य की जीएसडीपी (GSDP) और प्रति व्यक्ति आय में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।
• ​नकल विरोधी कानून से युवाओं का विश्वास लौटा है और हजारों पदों पर पारदर्शी नियुक्तियां दी गई हैं।
•  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए भारी निवेश धरातल पर उतरा है, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिली है।
•  स्टार्टअप और पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है।

रक्तदान शिविर का आयोजन

​इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी और मौके पर सेवाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रक्तदान शिविर रहा, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) रामजीशरण शर्मा ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

रहें उपस्थित

​इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उप जिलाधिकारी संजय कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version