Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण, ‘नायक से जननायक और धामी की धमक’ पुस्तक का हुआ विमोचन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बीते कल बुधवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी का आयोजन

जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह विचार गोष्ठी आयोजित की गई। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के गणित विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित इस गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि धामी सरकार का कार्यकाल के बीते 4 साल वाकई बेमिसाल हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती की ओर से लिखित पुस्तक ‘नायक से जननायक और धामी की धमक’ का विमोचन भी किया गया।

निर्णयों को बताया बेमिसाल

इस गोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के विषय-विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों तथा बुद्धिजीवियों ने भी अपने संबाेधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार वर्ष से अधिक के कार्यकाल को राज्य हित में उनके लिये गए निर्णयों को बेमिसाल बताया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर महिला उद्यमिता विकास परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, कुल सचिव एस एस जे डी एस बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version