Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 10 व 11 फरवरी को लगेगा निशुल्क विधिक जागरूकता शिविर, होंगे यह कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सिविल जज(सी0डि0)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के विभिन्न स्थानों में दिनॉंक 10 फरवरी, 2026 एवं दिनॉंक 11 फरवरी, 2026 को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने है।

दी यह जानकारी

उन्होंने बताया कि मोबाईल वैन द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों में जागरूकता कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट बनाये जाने के लिए मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि मोबाईल वैन द्वारा दिनॉंक 10 फरवरी, 2026 को तहसील अल्मोड़ा के करबला चौराहा, धारानौला बाजार, सिकुड़ा तिराहा, ग्राम बख, राजकीय उच्चतर मा0 विद्यालय ढौरा, पलना बैण्ड, राजकीय उच्चतर मा0 विद्यालय  पौधार, ग्राम जलना, राजकीय बालिका इण्टर कालेज जलना, लमगड़ा मार्केट, राजकीय इण्टर कालेज दयूलाथल, चलनीछीना बाजार, सुवाखान बाजार, गरूड़ाबॉज एवं आरतोला बाजार में निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि मोबाईल वैन द्वारा दिनॉंक 11 फरवरी, 2026 को तहसील अल्मोड़ा एवं तहसील सोमेश्वर के जागेश्वर बाजार, पुनवानौला बाजार, बाड़ेछीना बाजार, राजकीय इण्टर कालेज बड़ेछीना, ग्राम पेटशाल, चितई बाजार, एन0टी0डी0 चौराहा, पपरशैली, कसारदेवी, कपड़खान बाजार, ग्राम बसौली एवं ताकुला बाजार में निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Exit mobile version