Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस बल के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, मानसिक और शारीरिक रुप से स्वस्थ रहने के दिए टिप्स

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 08.01.2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस बल के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में एक निशुल्क शिविर लगाया गया।

स्वस्थ रहने के दिए आवश्यक टिप्स

जो अपोलो आयुर्वेद कलमाटिया कसारदेवी के सहयोग से लगाया गया। इस निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर
में डॉ0 उमंग गर्ग,डॉ0 किमाया द्वारा अधिकारी/कर्मचारीगणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर ब्लड प्रेशर, उदर, त्वचा,थायराइड,हाईपर टेंशन आदि रोगों के सम्बन्ध में आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया और ब्लेड प्रेशर माँनिटरिंग आदि की गयी। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिये जागरुक किया।

Exit mobile version