Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 14 जुलाई से 18 जुलाई तक कथक नृत्य की निशुल्क कार्यशाला का आयोजन, यह प्रसिद्व कथक नृतक कथक नृत्य का ज्ञान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज 14 जुलाई से 18 जुलाई तक नगर क्षेत्र में कथक नृत्य की निशुल्क कार्यशाला आयोजित हो रही है।

कार्यशाला का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यशाला का आयोजन देहलचौरी स्थित शेमफोर्ड स्कूल व नगर क्षेत्र में किया जायेगा। इस कार्यशाला में प्रसिद्व कथक नृतक आशीष सिंह द्वारा विद्यार्थियों को कथक नृत्य की प्रारंभिक शिक्षा दी जाएगी। सुबह व शाम दो सत्र में कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें कथक नृत्य में रुचि रखने वाले प्रतिभाग कर सकते हैं।

कहीं यह बात

कथक नृतक आशीष सिंह मूलतः वाराणसी के रहने वाले हैं और वर्तमान में वृंदावन धाम में निवास करते हुए अपनी कथक नृत्य की साधना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज के युवा पीढ़ी को अपनी भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड में अलग अलग शहरों में जाकर विद्यार्थियों को कथक नृत्य की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

Exit mobile version