अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी की आज 132 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
की यह मांग
उन्होंने देश को जय हिन्द का नारा दिया। इस मौके पर स्व. धौनी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। जिसमे उनकी और तमाम स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की मांग उठाई गई। साथ ही कार्यक्रम में जिला पंचायत परिसर धारानौला स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उनके किए कार्यों को याद किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा रहें।
किया गया सम्मानित
जयंती समारोह के दौरान पेंशन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत, पार्षद आशा बिष्ट, मधु बिष्ट व राष्ट्रीय खेलों में बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली स्नेहा रजवार को सम्मानित किया गया।