Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फ्रेंड्स क्लब की ओर से मॉडल फिल्ड कर्नाटक खोला में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, बताया- युवाओं को खेलों से जोड़ना है उद्देश्य

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस के अवसर पर friend’s clubs (फ्रेंड्स क्लब) के द्वारा मॉडल फिल्ड कर्नाटक खोला में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है।

यह रहें मुख्य अतिथि

जिसमें मुख्य अतिथि अमित शाह (मोनू) नगर अध्यक्ष भाजपा रहे। जिसमें उनक द्वारा फरेंडस क्लब को क्रिकेट टूर्नामेंट करवाने हेतु शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर उन्होने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में होने वाले ऐसे आयोजनों से युवाओं को जोड़कर अथवा इनमें प्रतिभाग कर ऐसे अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। उनके द्वारा इस टूर्नामेंट में हर सम्भव सहयोग देने की बात कही गई।

युवाओं को मजबूत बनाना लक्ष्य

इस अवसर पर फ्रेंडस क्लब अध्यक्ष गौरव जोशी ने मुख्य अतिथि अमित शाह को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेट कर कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। गौरव जोशी द्वारा अवगत कराया गया की इस उद्देश्य को पूरा करने हेतु उन्हे काफी युवाओं एंव वरिष्ठजनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

कल हुए मैच का परिणाम

कल 26 जनवरी को मैच धूरापाट और मेहरा स्पोर्टस के बीच खेला गया, जिसमें धूरापाट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसके क्रम में उनके द्वारा 11 का लक्ष्य रखा गया। मेहरा स्पोर्टस ने 4 विकेट से इस लक्ष्य को प्राप्त किया और जीत दर्ज की।

यह लोग रहें उपस्थित

इस अवसर पर आयोजक मण्डल से कमल भट्ट, गर्वित उप्रेती, प्रियंशु जोशी, वैभव नेगी, कपिल नयाल, नितिन राणा, निखिल तिवारी साहिल राणा, अंकित मेहरा, सचिन बिष्ट पंकज बिष्ट, दीपक नेगी, ललित तिवारी. गिरीश भट्ट, दीपक राणा आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version