Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मैत्री कैरम प्रतियोगिता जारी, इन दो जोड़ियों ने बनाई फाइनल में जगह, कल खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। खजांची मोहल्ले में मैत्री कैरम प्रतियोगिता जारी है।

सेमीफाइनल में इनकी जोड़ी के बीच हुआ मुकाबला

जिसमें इसके पहले सेमीफाइनल में इंद्र बिष्ट व संजय वर्मा की जोड़ी ने अभय शाह, राजेश वर्मा की जोड़ी को 29-8 के अंतर से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में अंपायर की भूमिका में विकास कनौजिया वह अनिल बिष्ट रहे। वही सकोरर की भूमिका राजेंश साह ने  निभाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबले को रोहित वर्मा व विवेक वर्मा की जोड़ी ने जीता। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी धीरज साहब और सागर वर्मा को 18-29 के अंतर से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। पहले तीन गेम में बिछड़ने के पश्चात रोहित वर्मा को विवेक वर्मा की जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए इस मुकाबले को अपने नाम किया। 18 अंकों से बिछड़ने के बाद इस मुकाबले को जीतने पर दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खूब सराहा। इस मुकाबले के निर्णायक दीपक वर्मा कंचन बिष्ट रहे। इस मुकाबले में सकोरर की भूमिका में रोहित शाह ने अपनी भूमिका निभाई।

कल होगा फाइनल मुकाबला

प्रतियोगिता के सचिव विनीत बिष्ट ने बताया कि 18 फरवरी को दिन में 12:00 बजे से खजांची बाजार में मुकाबले का फाइनल खेला जाएगा। जिसमें इंद्र बिष्ट व संजय वर्मा की जोड़ी रोहित वर्मा व विवेक वर्मा की जोड़ी से आपस में भिड़ेंगी। उन्होंने अपील की है कि फाइनल मुकाबला देखने के लिए अधिक से अधिक लोग समय पर पहुंचे।

यह लोग रहें उपस्थित

इस दौरान शरद कनौजिया, दीपक वर्मा, राजेश वर्मा, कुवर बिष्ट,मोहित वर्मा, अभय साह, प्रशांत वर्मा, आनंद सिंह बिष्ट, ललित मोहन साह, अजय साह, यश साह, विजय चौहान, अजय बिष्ट, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version