Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सैनिक सम्मेलन से अपराध गोष्ठी तक: एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्या, कहा- काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, नशे के सौदागरों और सट्टेबाजों पर कसें शिकंजा

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में आज दिनांक 15.05.2026 को एसएसपी चंद्रशेखर घोडके की अध्यक्षता में पुलिस लाइन अल्मोड़ा सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।

गोष्ठी का आयोजन

गोष्ठी की शुरुआत सैनिक सम्मेलन से हुई, जिसमें उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उनके द्वारा कार्मिकों को GPF की उपयोगिता बताते हुए आवश्यकता पड़ने पर ही उसका प्रयोग करने तथा अनावश्यक आर्थिक दुरुपयोग से बचने की सलाह दी गई। साथ ही सभी कर्मचारियों को अपने वेतन खातों को PSP (पुलिस सैलरी पैकेज) से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया।‌ साथ ही जनपद के समस्त थानों में पंजीकृत अपराधों, लंबित विवेचनाओं, शिकायतों एवं अभियुक्तों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी कोतवाली/ थाना प्रभारियों/ विवेचकों को लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नशे के विरुद्ध अभियान जारी

थानाध्यक्षों को CCTNS कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, डायल 112 से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा न्यायालय से जारी वारंट, समन, नोटिस एवं गैर जमानती वारंटों की प्रभावी तामील करने हेतु निर्देशित किया गया।‌ आदतन अपराधियों का चिन्हीकरण करते हुए उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करने, IPL क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा एवं जुआ गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा फरार/ वांछित/ ईनामी/ मफरूर अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। समस्त थाना एवं SOG प्रभारियों को स्मैक, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा शराब तस्करों पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बीट पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय बनाने, ई-बीट बुक को नियमित अपडेट करने तथा ग्राम प्रधानों, ग्राम प्रहरियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

“ऑपरेशन प्रहार”

पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत फरार, वांछित एवं पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी, सत्यापन अभियान एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर की जा रही कार्रवाई की थाना-वार समीक्षा कर समस्त थानाध्यक्षों को सख्त कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु व सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करने हेतु ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट, नाबालिग वाहन चालकों एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया गया।

दिए यह निर्देश

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को जनता के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार रखने, बीट क्षेत्रों में नियमित संवाद स्थापित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए समस्त थाना प्रभारियों एवं साइबर सेल को प्राप्त साइबर शिकायतों पर त्वरित FIR पंजीकृत कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ‌Zero FIR एवं E-Zero FIR की प्रक्रिया के अंतर्गत त्वरित पंजीकरण एवं प्रभावी कार्रवाई करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
Portal के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की त्वरित रिकवरी सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर ठगी से संबंधित मामलों में पीड़ितों की धनराशि होल्ड कराने एवं तकनीकी साक्ष्यों का शीघ्र संकलन करने पर विशेष जोर दिया गया।
विभिन्न पुलिस पोर्टलों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं नेट ग्रिड के माध्यम से फरार/ साईबर अपराधियों एवं वांछित अपराधियों की जानकारियां एकत्र करने  हेतु दिशा निर्देश दिये गये। ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्रीमती सुनीता भट्ट द्वारा अभियोजन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उपस्थित अधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया।

किया सम्मानित

विगत माह थाना सल्ट क्षेत्र से कुल 10.380kg अवैध गांजा बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान देने वाले थाना सल्ट में नियुक्त में हेड कानि0 132 ना0पु0 सुरेन्द्र कुमार को माह अप्रैल का (Employee of the month) चुना गया। एसएसपी द्वारा विगत माह अप्रैल में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले Employee Of The Month सहित 21 अधिकारी/कर्मचारीगणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मानित अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण

1) वरिष्ठ उपनिरीक्षक बिशन लाल, कोतवाली रानीखेत
2) हेड कानि0 161 ना0पु0 दीपक सिंह महरा, थाना लमगड़ा
3) हेड कानि0 96 ना0पु0 जीवन चन्द्र, थाना लमगड़ा
4) हेड कानि0 52 ना0पु0 शिवराज सिंह राणा, कोतवाली अल्मोड़ा
5) हेड कानि0 06 ना0पु0 पीयूष भट्ट, थाना दन्या
6) म0हेड कानि0 181 ना0पु0 विद्या आर्या, महिला कोतवाली अल्मोड़ा
7) कानि 53 ना0पु0 सूरज कुमार, कोतवाली अल्मोड़ा
8) कानि0 289 ना0पु0 गिरीश प्रसाद, कोतवाली अल्मोड़ा
9) म0कानि0 नीतू जाटव, कोतवाली चौखुटिया
10) कानि 300 ना0पु0 रवि प्रताप, थाना भतरौजखान
11) म0कानि0 107 ना0पु0 पुष्पा राणा, कोतवाली रानीखेत
12) कानि0 38 स0पु0 लक्ष्मण सिंह कोरंगा, प्रधान लिपिक शाखा, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा
13) म0कानि0 484 ना0पु0 चम्पा दानू, एएनटीएफ शाखा, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा
14) कानि0 84 स0पु0 हरीश राम, पुलिस लाइन अल्मोड़ा
15) लीडिंग फायर मैन खीमानन्द, फायर स्टेशन रानीखेत
16) फायर कर्मी चालक विपिन बडोला, फायर स्टेशन अल्मोड़ा
17) मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार 52 विध्याचल प्रसाद, पुलिस दूरसंचार अल्मोड़ा
18) होमगार्ड 1473 गणेश पाण्डे, थाना दन्या
19) होमगार्ड 1126 दर्शन गिरी, एएनटीएफ/एसओजी शाखा, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा
20) अनुचर प्रताप राम, पुलिस लाइन अल्मोड़ा

रहें उपस्थित

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह ,सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली श्रीमती जानकी भंडारी, निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ (वाचक), निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक रानीखेत भुवन जोशी, प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त, कम्पनी कमाण्डर एसडीआरएफ/ पीएसी अल्मोड़ा, पीआरओ/प्रभारी साइबर सैल राहुल राठी, आशुलिपिक महेश कश्यप, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, उ0नि0स0पु0 मोहित कुमार, उ0नि0 (एम) हीरा सिंह (प्रधान लिपिक), उ0नि0 (एम) पूरन रावत (आंकिक), सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे

Exit mobile version