Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बप्पा गणेश की मूर्ति के विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का हुआ भव्य समापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

गणेश महोत्सव

इस मौके पर खीम सिंह बोरा‌ व आदित्य बोरा परिवार की ओर से आयोजित सभी कार्यक्रम बोरा निवास ऑफिसर्स कॉलोनी में संपन्न हुए। जिसमें गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना की। बीते 30 अगस्त की सुबह से 31 अगस्त की सुबह तक अखंड रामायण का पाठ किया गया। इसके बाद शाम 04 बजे गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। यह शोभायात्रा ऑफिसर्स कॉलोनी से क्वारब तक निकली। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

Exit mobile version