Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता में गर्वित तिवारी ने लहराया परचम, ODSC सीनियर वर्ग में हासिल किया यह स्थान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई।

गर्वित ने हासिल की यह उपलब्धि

जिसमें अल्मोड़ा के गर्वित तिवारी (उम्र 12 वर्ष) ने शानदार प्रदर्शन के साथ ODSC सीनियर गायन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। गर्वित अल्मोड़ा जिले से पहले गायक हैं जिन्होंने ODSC सीनियर वर्ग में टॉप 3 में स्थान बनाया और अल्मोड़ा का परचम लहराया है। इस सीनियर प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अलावा अन्य प्रदेशों से भी गायक कलाकारों ने प्रतिभाग किया।

यह रहें निर्णायक

इस प्रतियोगिता के निर्णायक विख्यात गायक और नृत्यक कुमार शर्मा और पंकज कुमार रहें।

Exit mobile version