Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल 25 मार्च को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होगा गैस वितरण, देखें रोस्टर

अल्मोड़ा: जनपद में रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने विभिन्न गैस एजेंसियों का वितरण रोस्टर जारी किया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 24 मार्च 2026 को निर्धारित क्षेत्रों में सफल वितरण के बाद अब 25 मार्च 2026 (बुधवार) को जिले के कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा।

कल (25 मार्च) कहाँ होगा वितरण?

​प्रमुख गैस एजेंसियों द्वारा कल निम्नलिखित स्थानों पर वितरण किया जाएगा।
• ​अल्मोड़ा गैस सर्विस: बेस अल्मोड़ा, भटेला और कोसी।
• ​रानीखेत सर्विस: सिमोली, भैसौली, उरोली और तनवान।
• ​राजेंद्र गैस सर्विस (द्वाराहाट): कालीखेली, हाइडिल कॉलोनी और बगनपुरी।
• ​धारानौला गैस सर्विस: बाड़ेछीना।
• ​जैती गैस सर्विस: सिलपड़ और ज्वारनडी।
• ​दन्या गैस सर्विस: दन्या मेन मार्केट।
• ​ताकुला गैस सर्विस: रीज।
• ​चौखुटिया गैस सर्विस: रामपुर और जमनिया।
• ​राम दत्त ग्रामीण वितरक (स्याल्दे): लाल नगरी।
• ​सोमेश्वर गैस सर्विस: कांटली, रोल्याना गुठ और कौसानी

आज इतने सिलेंडरों का वितरण

​विज्ञप्ति के अनुसार, 24 मार्च को जिले में कुल 2634 सिलेंडरों का वितरण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि गैस एजेंसियों के प्रबंधकों द्वारा स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर ही वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपने निर्धारित क्षेत्रों में समय पर पहुंचकर आपूर्ति प्राप्त करें।

Exit mobile version