Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गैस सर्विस कर्मचारी को अनियंत्रित वाहन ने मारी टक्कर, हायर सेंटर रेफर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में एक व्यक्ति को अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये।

वाहन ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार  रानीखेत में मोड़ी गनियाद्योली निवासी चंदन सिंह रावत ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि मंगलवार शाम उनका बेटा जीवन सिंह ऑफिस से घर लौट रहा था। बीएसएनएल टॉवर के पास एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। जिसमें उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों ने अस्पताल पंहुचाया। जहां  उसकी हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मुकदमा दर्ज

इस मामले में थाना प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Exit mobile version