Site icon Khabribox

अल्मोड़ा गैस सर्विस की चेतावनी: तुरंत कराएं e-KYC, तभी दोबारा शुरू हो पाएगी सिलेंडर की बुकिंग

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा से रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक अहम खबर सामने आ रही है। अल्मोड़ा गैस सर्विस से जुड़े करीब 2,100 उपभोक्ताओं की गैस सिलेंडर बुकिंग अटक गई है।

ई-केवाईसी कराएं

ई-केवाईसी (e-KYC) न कराने की वजह से इन उपभोक्ताओं को अब सिलेंडर बुक कराने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा गैस सर्विस में कुल 20 हजार से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इनमें से अधिकांश लोगों ने समय रहते अपना सत्यापन पूरा करा लिया था। हालांकि, बार-बार मौका दिए जाने और अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बावजूद लगभग 2,100 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई। एजेंसी प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि जब तक उपभोक्ता अपना बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा नहीं करा लेते, तब तक उनकी गैस बुकिंग शुरू नहीं हो सकेगी।


​प्रबंधक ने की जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील

​अल्मोड़ा गैस सर्विस के प्रबंधक मुकेश जलाल ने बताया कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग सुचारु रूप से चालू हो पाएगी। उन्होंने सभी प्रभावित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें।

Exit mobile version