Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशा मुक्ति का दिया खास संदेश, थाने पर किया माघ खिचड़ी का आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 01/02/2025 को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की मीटिंग की लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

दी यह जानकारी

जिसमें उन्होंने सभी ग्राम प्रहरियों को नशा मुक्ति के पोस्टर वितरित कर गांवों में चस्पा करने और लोगों को नशे के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए जीवन में नशा न करने के लिये प्रेरित किया। साथ ही थाने पर उपस्थित जवानों व ग्राम प्रहरियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

माघ खिचड़ी का आयोजन

इसके अलावा थानाध्यक्ष द्वारा थाने पर माघ खिचड़ी सहभोज का आयोजन कर सभी प्रहरियों को खिचड़ी खिलाई गई।

Exit mobile version