Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वेब कास्टिंग के लिए 240 कर्मियों को दिया प्रशिक्षण, बताई यह बारीकियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभाओं के 460 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग‌ होनी है।

वेब कास्टिंग की बताई बारीकियां

जिसके लिए 240 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी के अनुसार बीते कल शुक्रवार को विकास भवन सभागार में रानीखेत विधानसभा के लिए नियुक्त 75, सल्ट के 80 और द्वाराहाट के लिए नियुक्त 85 कार्मिकों को वेब कास्टिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें वेब कास्टिंग की बारीकियां बताई गईं।

Exit mobile version