Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में एलएलबी व एलएलएम प्रवेश के लिए इतने नवंबर तक कराएं दस्तावेजों का सत्यापन, तैयार होगी मेरिट लिस्ट

​अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय में एलएलबी और एलएलएम (सत्र 2026) में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया है, वे आगामी 18 नवंबर तक अपने दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करा लें। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 18 नवंबर तक दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों की वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) तैयार की जाएगी और इसके आधार पर विधिवत प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

​

Exit mobile version