Site icon Khabribox

अल्मोड़ा को मिले 8 नए नामित पार्षद; सरकार और निगम के बीच ‘सेतु’ बनने की उम्मीद, भाजपा निकाय प्रकोष्ठ ने जताया सरकार का आभार

अल्मोड़ा: उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर निगम अल्मोड़ा के लिए आठ पार्षदों के मनोनयन पर भारतीय जनता पार्टी निकाय प्रकोष्ठ ने खुशी व्यक्त की है।

जताई खुशी

भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सभी नवमनोनीत पार्षदों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित साह ‘मोनू’, सह संयोजक वंदना वर्मा और सह संयोजक श्याम पांडे ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर शासन के इस निर्णय का स्वागत किया। भाजपा पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनसेवा, विकास और नगर हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर निगम अल्मोड़ा के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि पार्षदों के अनुभव, समर्पण और सकारात्मक सोच से नगर का विकास नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगा।
​इन 8 पार्षदों का हुआ मनोनयन

​उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर निगम अल्मोड़ा में निम्नलिखित सदस्यों को नामित पार्षद बनाया गया है।
• ​कैलाश गुरुरानी
• ​कृष्ण बहादुर सिंह
• ​जगमोहन सिंह बिष्ट
• ​बीना नयाल
• ​जगदीश चौहान
• ​विपिन बिष्ट
• ​अजीत पवार
• ​जगत तिवारी

Exit mobile version