Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीआईसी दडमिया को मिला तीसरा स्थान, इन उत्पादों की प्रदर्शनी की

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के जीआईसी दडमिया ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

राज्य के 39 स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने किया प्रतिभाग

जानकारी के अनुसार एससीईआरटी और उद्यम लर्निंग फाउंडेशन की ओर से देहरादून में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमे जीआईसी दडमिया ने तीसरा स्थान पाया। विद्यार्थियों ने शिक्षक हेमवती नंदन जोशी के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उन्होंने कौशलम प्रदर्शनी में भीमल से तैयार साबुन, शैंपू और रस्सी के उत्पादों का प्रदर्शन किया। जिसमे उनके उत्पादकों को राज्य स्तर पर तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में राज्य के 39 स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

जताई खुशी

इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य संजय जोशी, पीटीए अध्यक्ष कमला बजेठा, एसएमसी अध्यक्ष गणेश सिंह बजेठा, प्रवक्ता सूर्य नाथ पाल, मनोज कुमार, गोपाल सिह बोरा, केशव दत्त जोशी, हरीश भंडारी आदि ने खुशी जताई है।

Exit mobile version