Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फूड प्वाइजनिंग से छात्रा की मौत, मां व दो भाई भर्ती

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। फूड प्वाइजनिंग से लमगड़ा निवासी नौवीं की एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि छात्रा की मां और दो भाइयों को मेडिकल कॉलेज बेस में भर्ती कराया गया है। परिवार के सदस्यों की तबियत कैसे बिगड़ी फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का बताया जा रहा है।

घर के अंदर सभी लोग अचेत अवस्था में पाए गए

जानकारी के मुताबिक लमगड़ा निवासी हरीश राम दन्या में मजदूरी करते हैं। यहां उनकी पत्नी रजुली देवी (36) बेटी पायल आर्या (15), बेटा भाष्कर (17), गोकुल कुमार(13) और मयंक (11) लमगड़ा के ओड्यूड़ा गांव में रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार रात सभी खाना खाकर सो गए थे। सुबह आठ बजे तक जब घर के बाहर कोई नहीं आया तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। इस पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो सभी अचेत अवस्था में पड़े हुए थे।

छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम

इस बीच बड़े बेटे भाष्कर को होश आ गया। ग्रामीण सभी को टैक्सी वाहन से मेडिकल कॉलेज बेस ले आए। डॉक्टरों ने पायल को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां रजुली, बेटा गोकुल और मयंक को भर्ती कर लिया। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, वहीं पायल की मौत से अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version