Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जेसीबी की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जागेश्वर के धौलादेवी थाना क्षेत्र में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही एक छात्रा की जेसीबी मशीन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लिफ्ट लेकर जेसीबी में बैठी, फिसलकर मौत

जानकारी के अनुसार मनीषा (14) पुत्री दीवान सिंह गैड़ा निवासी ग्राम हरड़ा न्योलीखान लिफ्ट लेकर जेसीबी में बैठी थी।रास्ते में वह फिसलकर सड़क पर गिर गई और जेसीबी की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया। छात्रा की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है।

उपचार के दौरान छात्रा ने तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जागेश्वर के राजकीय इंटर कॉलेज नैनी से छुट्टी के बाद घर जा रहे कुछ बच्चों ने जेसीबी ऑपरेटर से लिफ्ट मांगी और सभी जेसीबी पर चढ़ गए। इनमें से कुछ बच्चे जेसीबी के लोडर बकेट (भार उठाने वाला आगे का हिस्सा) में बैठे थे। लोडर बकेट में बैठी मनीषा अपने गांव के पास लोडर बकेट से फिसलकर सड़क पर गिर पड़ी और जेसीबी के चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन छात्रा को आनन फानन अल्मोड़ा बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। धौलादेवी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

Exit mobile version