Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: घर के आंगन में खेल रहीं थीं बच्चीं, अचानक झपटा गुलदार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर नगरों तक गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत है।

गुलदार का आतंक

वहीं जिले के ग्राम पंचायत छाना लोध पहाड़ में बीते रविवार को चंदन लाल की 10 वर्षीय पुत्री खुशी आंगन में थी। तभी पहले से ही घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। आस पास मौजूद परिजनों ने हो हल्ला कर किसी तरह गुलदार को भगाया और बच्ची की जान बचाई। हमले में गुलदार बच्ची के दाहिने पैर पर दो घाव कर गया। जिसके बाद देर रात परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहा चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई हैं। वहीं विभाग की टीम गांव में गश्त कर रही है।

Exit mobile version