Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशा मुक्त अभियान में दें अपना अमूल्य योगदान, पुलिस की खास अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में निरीक्षक जानकी भंडारी,थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व महिला कानि0 इंदिरा भट्ट, महिला कानि0 द्रौपदी सुयाल  द्वारा NTD क्षेत्र में लोगों को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे जागरूक कर पंम्पलेट आदि वितरित किये गये और नशा मुक्त अभियान में अपना अमूल्य योगदान देने की अपील की गई गयी। इसके अतिरिक्त साइबर ठगी जैसे- कस्टमर केयर फ्रॉड/गुगल फ्रॉड, एनीडेक्स, क्यूआर स्कैन फ्रॉड, जॉब फ्रॉड, OLX फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजीटल अरेस्ट फ्रॉड, KYC अपडेट, UPI(डिजीटल पेमेंट), ऑन लाइन लोनिंग फ्रॉड, साइबर बुलिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Exit mobile version