Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नाबालिग को स्कूटी देना पड़ा भारी, सीज हुई स्कूटी, 25 हजार का कटा चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने के विरुद्ध अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में आज दिनांक 24.02.2026 को प्रभारी इंटरसेप्टर उपनिरीक्षक सुमित पाण्डे मय यातायात पुलिस टीम द्वारा सिकुड़ाबैंड धारानौला क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक नाबालिग स्कूटी को तेज रफ्तार से चलाते हुए पाया गया। जिस पर नाबालिग चालक के अभिभावक (पिता) को मौके पर बुलाया गया और आवश्यक काउंसलिंग कर सख्त हिदायत देते हुये नाबालिगों को सकुशल सुपुर्द किया गया। वाहन को सीज कर वाहन स्वामी के विरूद्ध 25,000/- का कोर्ट चालान किया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 30 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version