Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: घर से लाखों के सोने के जेवरात चोरी, नौकरानी पर शक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय की उप प्रबंधक के घर से चोरी का मामला सामने आया है।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला लक्ष्मेश्वर निवासी पूजा ने पुलिस को बताया कि 28 जून को उनका स्थानांतरण हल्द्वानी से अल्मोड़ा हुआ था। वह अपनी घरेलू सहायिका ग्राम चौखुटा कन्यागैरम, मुक्तेश्वर जिला नैनीताल निवासी हेमलता आर्य के साथ यहां आईं। अपने आवास में उन्होंने सोने के दोनों कड़ों को एक डिब्बे में रखा, लेकिन एक सप्ताह बाद उस डिब्बे में दो तोला सोने का सिर्फ एक कड़ा मिला। पूछताछ करने पर हेमलता एक बैग लेकर 27 सितंबर को घर से निकल गई। आगे बताया कि 05 अक्तूबर की दोपहर वह दोबारा उनकी गैरमौजूदगी में उसके आवास पहुंचीं और बच्चों के सामने बचा सामान भी ले गई। उन्होंने 21 अक्तूबर को पुत्र के मुंडन पर जेवरात निकाले तो डेढ़ तोला सोने की नथ भी गायब थी।

जांच कर रही पुलिस

जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है।

Exit mobile version