अल्मोड़ा: पूर्व सैनिकों के लिए DSC में भर्ती होने का सुनहरा मौका, इतने सितंबर से शुरू होगी रैली, देखें जरूरी अपडेट
अल्मोड़ा: कुमाऊं और नागा रेजिमेंट सेंटर (KRC) में पूर्व सैनिकों के लिए एक बार फिर देश सेवा में लौटने का सुनहरा अवसर है।
भर्ती रैली का आयोजन
रानीखेत स्थित केआरसी में डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स (DSC) की भर्ती रैली आगामी 7 सितंबर से आयोजित की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सिपाही जनरल ड्यूटी (GD) और सिपाही क्लर्क (SD) के पदों का चयन किया जाएगा। भर्ती अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अभ्यर्थियों की मेडिकल श्रेणी अनिवार्य रूप से ‘शेप-वन’ (SHAPE-1) होनी चाहिए।
देखें यह जानकारी
• सिपाही जनरल ड्यूटी (GD):
◦ आयु सीमा: 46 वर्ष से कम।
◦ सेवानिवृत्ति अवधि: 30 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक ही पात्र होंगे (सेवानिवृत्ति का समय 2 वर्ष से अधिक न हुआ हो)।
• सिपाही क्लर्क (SD):
◦ आयु सीमा: 48 वर्ष से कम।
◦ सेवानिवृत्ति अवधि: 30 सितंबर 2021 से 31 अगस्त 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक पात्र होंगे (सेवानिवृत्ति का समय 5 वर्ष से अधिक न हुआ हो)।
यह होंगे जरूरी दस्तावेज
भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य है।
• डिस्चार्ज बुक
• एजीआई एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र
• शैक्षणिक प्रमाणपत्र (मूल प्रतियां)
• पूर्व टीए (Ex-TA) कर्मियों के लिए एटीसी एवं अवतीर्ण प्रमाण पत्र
• 10 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो