Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 07 अगस्त को लग रहा है रोजगार मेला, यह बड़ी कंपनियां कर रहीं प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, (मॉडल कैरियर सेन्टर) अल्मोड़ा द्वारा 07-08-2025 (गुरुवार) को कार्यालय परिसर में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

भर्ती मेले का आयोजन

इस मेले में Quess Corp-Tata Motors, Suzuki Motor Gujarat de Labournet Services India Pvt Ltd Noida के कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा Trainee, Aprenticeship/FTC Trainee, Operator & Trainee of Production आदि के लगभग 550 पदों हेतु भर्ती होगी। जिसमें प्रातः 10:30 बजे से बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें समस्त शैक्षिक अर्हता 10, 12th, ITI (आई०टी०आई०), डिप्लोमा तथा आवश्यक कार्य अनुभव, एवं आवास, कैन्टीन, यातायात एवं अन्य सुविधा देय होगी।  उस न्यूनतम 18 से अधिकतम 26 वर्ष तथा वेतनमान अलग-अलग पदों हेतु 12000-25300 रू0 तक निर्धारित है, एवं कार्यस्थल रूद्रपुर, गुजरात एवं नोएडा है।

यहां कर सकते हैं संपर्क

अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियाँ, बायोडाटा व दो पास्पोर्ट साईज फोटो के साथ निर्धारित स्थान एवं तिथि में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, (मॉडल कैरियर सेन्टर) अल्मोड़ा परिसर में उपस्थित हो सकते हैं। इसके लिए कोई भी अतिरिक्त मार्ग व्यय देय नहीं होगा। उक्त रोजगार मेले हेतु अभ्यर्थी अपना पंजीकरण National Career Service Portal (www.ncs.gov.in) पर अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें एवं रोजगार मेले की अधिक जानकारी हेतु फोन नम्बर 05962-298040 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version