अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में नगर के मल्ला महल में पांच दिवसीय गोल्ज्यू महोत्सव जारी है। जिसमें रंगारंग कार्यक्रमों की धूम है।
दी शानदार प्रस्तुति
जानकारी के अनुसार संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से आयोजित गोल्ज्यू महोत्सव में शुक्रवार देर रात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें लोक गायक नवीन पाठक और दीपिका राज ने कुमाऊनी-गढ़वाली लोक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं लोक कलाकार नवीन पाठक ने आख्यो मा सूरम….., हिट दगड़ी कमला अल्मोड़ा में मेरो बंगला….., रुमाली का गाठा….., और बेडू पाको बारामासा ओ नरेणि काफल पाको चैता मेरी छैला….. आदि कुमाऊनी-गढ़वाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
रहें मौजूद
इस मौके पर मेयर अजय वर्मा, महोत्सव के संयोजक प्रकाश बिष्ट, हरीश कनवाल, अखिलेश थापा, रवि चौहान, संदीप श्रीवास्तव, प्रकाश बिष्ट, आनन्द भोज, राहुल बिष्ट, हितेश नेगी, राधिका जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, शिवराज बनौला समेत कई लोग मौजूद रहे।