Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुरुड़ा पंहुची गोल्ज्यू संदेश यात्रा, उमड़ी भीड़, की गोलू देवता की पूजा अर्चना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के गुरूड़ा में बीते कल बुधवार गोल्ज्यू संदेश यात्रा पंहुची ।

यात्रा का किया गया स्वागत

इस मौके पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार गुरुड़ा में काफी लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद गोलू मंदिर बूंगा पहुंचने पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी। दोनों जगहों पर महिलाओं और ग्रामीणों की ओर से कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने गोलू देवता की पूजा अर्चना भी की। इसके अलावा गोल्ज़्यू मंदिरों की धूंणी में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर जगन भी लगाई गई। इसमें देव डंगरियों ने गोलू देवता का आह्वान और पूजन किया।

Exit mobile version