Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर में पंहुची गोल्ज्यू संदेश यात्रा, हुआ भव्य स्वागत, गोल्ज्यू देवता के जयकारों से गूंज उठा नगर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को अपनी धरोहर संस्था के तत्वाधान में आयोजित श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा अल्मोड़ा नगर‌ पहुंची।

गोल्ज्यू संदेश यात्रा

इस मौके पर संदेश यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय महिलाओं ने कुमाऊंनी परिधानों में सज-धजकर, मंगल तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर ढोल-दमाऊ के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद सिद्ध नौला से मुख्य बाजार होते हुए जाखनदेवी तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर गोल्ज्यू देवता के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version