Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘गोल्ज्यू संदेश यात्रा’ का हुआ भव्य स्वागत, उमड़ा आस्था का सैलाब




अल्मोड़ा: न्याय के देवता भगवान गोलू महाराज की ‘गोल्ज्यू संदेश यात्रा’ सोमवार को अल्मोड़ा नगर पहुँची। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।


हुआ भव्य स्वागत


मिली जानकारी के अनुसार यहां श्रद्धालुओं ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। 19 अप्रैल से शुरू हुई यह यात्रा जैसे ही नगर की सीमाओं में प्रविष्ट हुई, पूरा वातावरण ‘जय गोल्ज्यू’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

सोमवार सुबह यात्रा सबसे पहले प्रसिद्ध चितई गोलू देवता मंदिर पहुँची। यहाँ विशेष पूजा-अर्चना के बाद यात्रा अल्मोड़ा नगर की ओर रवाना हुई। चितई से होकर यात्रा पलटन बाजार स्थित सिद्ध नौला पहुँची, जहाँ स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर पहुँची। शाम के समय नंदा देवी मंदिर में अनुष्ठान संपन्न होने के बाद यात्रा को अगले पड़ाव गैराड़ मंदिर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने नम आँखों और अटूट विश्वास के साथ यात्रा को विदा किया।

Exit mobile version