Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अच्छी खबर… अल्मोड़ा में पानी से जुड़ी समस्या के निराकरण के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम.. दर्ज करें शिकायत

अल्मोड़ा जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।गर्मियों में जल संकट से निजात दिलाने के लिए जल संस्थान ने अब कमर कस ली है।

जल संस्थान ने चौघानपाटा कार्यालय में स्थापित किया कंट्रोल रूम:

पेयजल समस्या के निराकरण को विभाग ने चौघानपाटा कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। शुक्रवार से लोग पानी नहीं मिलने पर कंट्रोल रूम के नंबर 05962-231356 पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक शिकायत दर्ज कर सकते हैं। बकायदा इसके लिए विभाग ने अधिकारियों के फोन नंबर भी सार्वजनिक कर दिए हैं।

गर्मियों में लोगो को पानी की समस्या न हो इसलिये कंट्रोल रूम स्थापित:

दरअसल, गर्मी के सीजन में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट गहरा जाता है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना न हो इसलिए विभाग की ओर से कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जल संस्थान के ईई केएस खाती ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

शिकायत दर्ज करने का समय सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक:

इसमें लोग सुबह आठ से रात आठ बजे तक शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता संबंधित क्षेत्र के एई और जेई से भी शिकायत कर सकते हैं।

उपभोक्ता पेयजल सम्बंधित समस्या के निदान के लिए इन अधिकारियों से संपर्क करें:

उपभोक्ताओं को पानी मिले इसके लिए पूरे प्रयास हो रहे हैं। पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने पर लोग सुझाव भी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगरीय सीवर योजना संबंधित समस्या के निदान के लिए जेई अंजलि पलड़िया 7055708714 नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा पेयजल संकट ग्रस्त क्षेत्रों के लोग टैंकर से पानी की आपूर्ति के लिए या हैंडपंप की खराबी से संबंधित शिकायत अपर सहायक अभियंता तनुजा मेहता 7055708705 से संपर्क कर सकते हैं।

इन क्षेत्रों में इन अधिकारियों से करें शिकायत:

नगर के एडम्स जोन क्षेत्र के लोग कनिष्ठ अभियंता विजय बलवंत मेहरा के नंबर 7055708709, सर्किंट हाउस जोन में कनिष्ठ अभियंता महेंद्र बिष्ट से 7055708710, भैसियाछाना ब्लॉक में कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र कुमार दुर्गापाल 705570870, लमगड़ा प्रभारी सहायक अभियंता पवन कुमार जोशी 7055708704, धौलादेवी जेई अंजलि पलड़िया 7055708714, ताकुला ब्लॉक अपर सहायक अभियंता तनुजा मेहता 7055708705, हवालबाग ब्लॉक में कनिष्ठ अभियंता 9870982815 पर संपर्क कर सकते हैं।

लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया:

केएस खाती, ईई, जल संस्थान अल्मोड़ा द्वारा कहा गया कि लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। उपभोक्ता सुबह आठ से रात आठ बजे तक शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के जेई और एई से भी लोग पानी नहीं मिलने पर शिकायत कर सकते हैं।

Exit mobile version