Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, अब पाठ्यक्रम की पढ़ाई करने के साथ ही सीखेंगे फोटोग्राफी के गुर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

युवाओं को मिलेगा लाभ

मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय चार परिसरों में जल्द फोटोग्राफी का डिप्लोमा कोर्स संचालित करने जा रहा है। जिसमें एसएसजे विवि के अधीन अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत परिसर शामिल हैं। इन परिसरों में विद्यार्थी पत्रकारिता के साथ ही फोटोग्राफी की नई तकनीक में भी पारंगत होंगे। विश्वविद्यालय ने फोटोग्राफी कोर्स संचालित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने पर संचालन होगा। इसके संचालन से फोटो जर्नलिस्ट के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

Exit mobile version