Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अच्छी खबर: जल्द इतने करोड़ की लागत से स्थापित होगी राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट में रोबोटिक्स- मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रयोगशाला, खुलेंगे रोजगार के द्वार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में जल्द राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट में करोड़ों की लागत से रोबोटिक्स- मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रयोगशाला स्थापित होगी।

विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार इसके लिए 14 करोड़ की लागत आएगी। जल्द 14 करोड़ की लागत से यहां आधुनिक रोबोटिक्स- मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रयोगशाला तैयार होगी। यहां छात्र-छात्राओं को रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, मशीन डिजाइन, थ्रीडी प्रिंटिंग, डिजिटल कंट्रोल सिस्टम्स जैसी तकनीकों पर काम करने का अवसर मिलेगा। इससे उनकी तकनीकी दक्षता में वृद्धि होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह काॅलेज अल्मोड़ा से करीब 75 किमी दूर है। वर्ष 1975 में द्वाराहाट पॉलिटेक्निक स्थापित किया गया।

Exit mobile version