Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अलविदा रतन टाटा: भारत ने खोया एक महान और दूरदर्शी व्यक्ति, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने देश के प्रतिष्ठित महान उद्योगपति पद्मविभूषण समाज सेवी रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना कर भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की है। उन्होंने न सिर्फ टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि भारतीय उद्योग को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई. उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कई ऐतिहासिक अधिग्रहण किए और समाज कल्याण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दी श्रद्धांजलि

शोक सभा में नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा देश ने आज महान प्रतिष्ठित उद्योगपति,समाज सेवी हमेशा के लिए खो दिया,उनका योगदान देश हमेशा याद करेगा, सभी पदाधिकारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

जताया शोक

इस अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार,जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे,सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट,मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, अनिल वर्मा, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि शामिल रहे।

Exit mobile version