Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गोपुली हत्याकांड: मां की ममता पर भारी पड़ा नशा, कलयुगी बेटे की खौफनाक वारदात से शर्मसार हुआ पहाड़

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के दन्या में एक बेटे द्वारा मां की हत्या करने की घटना से सभी लोग स्तब्ध है।

मां का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार

दन्या के नैनोली में बुजुर्ग मां को मौत के घाट उतारने की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। यहां 7 दिसंबर 2024 की सायं थाना दन्या क्षेत्र के ग्राम नैनौली में गोकुल भट्ट उम्र लगभग 35 वर्ष ने अपनी मां गोपुली देवी उम्र-62 वर्ष की गला घोंट कर हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार मृतका गोपुली के पति लीलाधर ने पुलिस को बताया कि उसका हत्यारोपी बेटा गोकुल बचपन से ही नशे का आदी है और कोई भी काम नहीं करता है। नशे की पूर्ति के लिए वह आए दिन पैसे मांगता था और न देने पर मारपीट करता था। शुक्रवार को भी आरोपी बेटे ने नशा करने के लिए पैसे मांगे थे तो इसको लेकर उसका बुजुर्ग माता-पिता से विवाद हो गया था। जिस पर उसने जमकर हंगामा कर उन्हें घर से भगा दिया। वहीं, मां के साथ मारपीट कर गला दबाकर मौत के घाट उतारकर फरार हो गया था। हालांकि बीते कल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version