Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फर्जी दस्तावेजों से पाई डाकपाल की नौकरी, भेजा जेल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में फर्जी डिग्री पर डाकपाल बनकर नौकरी करने वाला युवक गिरफ्तार हो गया है।

किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय डाक विभाग में फर्जी तरीके से अधिक अंक वाले अंक प्रमाण पेश कर अलवर राजस्थान निवासी सोबित ने बैंसखेत गोविंदपुर शाखा डाकघर में तैनाती पाई। नियुक्ति के बाद डाक विभाग ने उसके अंक प्रमाण पत्र की सत्यता जांचने के लिए पत्राचार किया तो संबंधित विद्यालय ने इसे फर्जी बताया। डाक विभाग ने उसकी सेवा समाप्त कर उसके खिलाफ राजस्व विभाग में तहरीर दी थी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायाल में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version