Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘जन जन की सरकार जन जन के द्वार’ अभियान, पुलिस ने सुनी समस्याएं, दी लाभप्रद जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा प्राईमरी पाठशाला ध्याडी में चल रहे  “जन जन की सरकार जन जन के द्वार” अभियान में आमजन की पुलिस से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को जागरूकता पंपलेट देकर  साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं बाल अपराध, किरायेदार सत्यापन, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव तथा यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Exit mobile version