Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन, सीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिया निराकरण का आश्वासन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के विकासखंड लमगड़ा के ग्राम पंचायत दोघोड़िया के तोक गोड़िया में आज गुरुवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समस्याओं के निराकरण का आश्वासन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने गांव पहुंचकर लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और हर संभव निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाला कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य है कि लोगों तक अधिकारियों की सुलभ पहुंच स्थापित हो। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मुख्य समस्या के रूप में ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा दीवार, सिंचाई एवं रोड बनाने समेत कई समस्याएं रखी।

रहें मौजूद

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी लमगड़ा, राजस्व उप निरीक्षक, उद्यान विभाग के अधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version