Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई, बांटी मिठाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 27 फरवरी 2024 को पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। जो मनोज वर्मा प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन हुई।

संजय साह (रिक्खू) के निर्विरोध निर्वाचित होने पर जताया हर्ष

इस बैठक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में संजय साह (रिक्खू) के निर्विरोध निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा उन्हें समिति की ओर से बधाई प्रेषित करते हुऐ मिष्ठान वितरण किया गया। वहीं सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में संजय साह का समिति ‌द्वारा सम्मान किया जायेगा।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई

बैठक में मनोज वर्मा के देवभूमि उद्योग व्यापार मडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी तथा उनका भी आगामी बैठक में सम्मान करने का निर्णय लिया गया। समिति ‌द्वारा देवभूमि के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गयी तथा आशा व्यक्त की गयी कि उनके कार्यकाल में व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

यह लोग रहें उपस्थित

आज की बैठक में मनोज वर्मा, दिनेश गोयल, केशर खनी, अभय साह, नारायण सिंह, विपिन तिवारी, संदीप नन्दा, कपिल, दीपक साह, पंकज कपिल, लीला साह, खष्टी पंत, नवीन सुयाल, देवेन्द्र चौहान, सुरेश सांगा आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version