Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सरकार जिला विकास प्राधिकरण के मामले पर करेगी विचार- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी


सोमवार को जन आशीर्वाद रैली में अल्मोड़ा दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जिला विकास प्राधिकरण के मामले पर सरकार विचार करेगी। 

जनता भाजपा के साथ-

इस दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि 2017 से  डीडीए लागू होने के बाद अल्मोड़ा में इसका लगातार विरोध हो रहा है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के साथ है। जिसका प्रमाण रैली में उमड़ रही भीड़ है।

यह लोग रहे उपस्थित-

इस दौरान मुख्यमंत्री की सभा में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, जिले के प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, सल्ट के महेश जीना, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, संगठन मंत्री अजय कुमार, राजेंद्र भंडारी,शिव सिंह राणा, रणजीत भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल,ललित लटवाल,ममता भट्ट, कैलाश गुरुरानी, रमेश बहुगुणा, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version