अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के चौघानपाटा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा नगर मंडल द्वारा माल्यार्पण और भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर सामाजिक समरसता, सत्य, सेवा और समानता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जो हमें मन की पवित्रता और सच्चे आचरण की सीख देते हैं।
कहीं यह बात
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल, मेयर व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा और नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के महापुरुषों और संतों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।
रहें उपस्थित
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेश नयाल राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल, नगर निगम मेयर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट,कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री मनोज जोशी, हरीश कनवाल,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट जिला मंत्री रेखा आर्य मनोज तिवारी,पार्षद संजय जोशी,बीना नयाल,जगत तिवारी, कृष्ण बहादुर सिंह,नगर व्यापर मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,नीरज सांगा, रोहित वर्मा,आनंद भोज,शुभम रौतेला, गिरीश पांडे, आनंद कनवाल,नरेन्द्र बिष्ट, शैलेन्द्र रावत, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।