Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एतिहासिक दशहरा महोत्सव पर बाजार मार्ग से निकले‌ रावण परिवार के भव्य पुतले, एसएसजे के जूलाॅजी प्रांगण में होगा दहन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आज ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव की धूमधाम से मनाया गया। इस बार दशहरा पर 16 पुतले बनाए गए।

दशहरा महोत्सव की रहीं धूम

इस पर्व पर स्थानीय कलाकारों ने रावण परिवार के 16 कलात्मक पुतलों का निर्माण किया और बाजार में घुमाया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा। पुतलों के साथ-साथ चल रहे राम डोले पर लोगों ने जमकर पुष्पों की बारिश की। इस मौके पर आज रावण परिवार के पुतलों का एक-एक कर शिखर तिराहा स्थित नगर पालिका के पार्किंग स्थल पर पहुंचाना शुरू हुआ। शाम चार बजे शिखर तिराहे पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी अख्तर हुसैन ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। रात में एसएसजे के ज्यूलोजी मैदान में पुतलों का दहन किया जाएगा।

एसएसजे के ज्यूलोजी मैदान में पुतलों का किया जाएगा दहन

इसके बाद रावण परिवार के पुतलों का जुलूस भारी हुजूम के बीच मिलन चौक, लाला बाजार, लोहा शेर, कारखाना बाजार, जौहरी बाजार, गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, मालरोड होते हुए एसएसजे परिसर के ज्यूलोजी खेल मैदान तक पहुंचेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। एसएसजे के ज्यूलोजी मैदान में पुतलों का दहन किया जाएगा।

Exit mobile version