Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दुगालखोला में ‘सोलर हाउस’ का भव्य शुभारंभ, अब सब्सिडी के साथ मिलेगी मुफ्त बिजली

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और आमजन को बिजली बिलों से राहत दिलाने की दिशा में अल्मोड़ा के दुगालखोला में एक नई शुरुआत हुई है। यहाँ ‘शिवकृपा इंटरप्राइजेज सोलर हाउस’ के शोरूम और आउटलेट का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया।

मुख्य अतिथियों ने किया उद्घाटन

​शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह पिलख्वाल और नगर निगम मेयर अजय वर्मा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरकार की सौर नीति पर प्रकाश डालते हुए इसे भविष्य की जरूरत बताया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह पिलख्वाल ने बताया कि प्रदेश सरकार की सौर्य योजना के माध्यम से आमजन को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। शिवकृपा इंटरप्राइजेज गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के जरिए लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

​जनता को मिलेगा लाभ

सरकार की सौर योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर तक सस्ती और पर्यावरण अनुकूल बिजली पहुँचाना है। आउटलेट के स्वामी विनोद भट्ट के अनुसार, छत पर सोलर पैनल लगाने से बिजली के भारी-भरकम बिलों में भारी कटौती होगी। उपभोक्ता न केवल अपनी जरूरत की बिजली पैदा कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर अपनी आय भी बढ़ा सकते हैं। बताया कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ भी सीधे उपभोक्ताओं को मिल रहा है।

​बुकिंग और संपर्क जानकारी

आउटलेट स्वामी विनोद भट्ट ने बताया कि सोलर प्लांट लगाने के लिए उपभोक्ता 8477061071 नंबर संपर्क कर बुकिंग कर सकते है। उन्होंने बताया कि उनके संस्थान में सोलर पावर प्लांट के साथ ही सोलर वॉटर हीटर भी उपलब्ध है, जो उचित दामों में लगाए जाते है।

रहें उपस्थित

इस मौके पर उद्घाटन समारोह में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, महासचिव दीप चंद्र जोशी, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष कमलेश कनवाल सहित व्यापार मंडल और स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Exit mobile version