Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग शिविर “आओ हम सब योग करें अभियान” का भव्य शुभारंभ, 21 मई से 21 जून तक चलेगा अभियान, इतने प्रशिक्षु सिखाएंगे योग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज 21 मई को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सिमकनी मैदान में  11वें अंतरराष्ट्रीय योग शिविर के अवसर पर “आओ हम सब योग करें” अभियान का उद्घाटन किया गया।

यह रहें मुख्य अतिथि

इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रो प्रवीण बिष्ट, प्रो शेखर जोशी, डॉ नवीन भट्ट,ने  संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर इस अभियान का उद्घाटन किया।

भारी बारिश में भी जुटे रहें योग प्रशिक्षक

इस अवसर पर भारी बारिश में भी विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षक गिरीश अधिकारी ने समस्त अतिथियों को आयुष मंत्रालय द्वारा जारी सामान्य योग अभ्यासक्रम का अभ्यास कराया जिसके अंतर्गत प्रार्थना, सूक्ष्म क्रियाएँ, आसन,प्राणायाम, मुद्रा, ध्यान, एवं शांति पाठ का अभ्यास किया गया, संचालन  रजनीश जोशी ने किया एवं योग विभागाध्यक्ष डॉ नवीन चन्द्र भट्ट ने आभार जताया।

इतने दिन चलेगा अभियान

योग विज्ञान विभाग के रजनीश जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में योग विज्ञान विभाग 21 मई से 21 जून तक आओ हम सब योग करें अभियान चलेग। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश एवं संरक्षण में अंर्तगत अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चंपावत जनपद में निःशुल्क योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें योग विज्ञान विभाग के लगभग 300 से अधिक प्रशिक्षु प्रतिदिन 300 से अधिक एवं माह में लगभग 9000 शिविरों के माध्यम से योग सिखायेंगे। इसके साथ ही सम्पूर्ण भारतवर्ष के विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रशिक्षु भी योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के इस अभियान से योग-स्वयंसेवक के रूप में जुड़कर योग सिखायेंगे जिसकी मॉनिटरिंग योग विज्ञान विभाग के शिक्षक करेंगे।
सभी प्रतिभागियों को इससे सम्बंधित प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। विभिन्न शैक्षिक संस्थानों ,पार्को ,ग्रामीण क्षेत्रों ,मन्दिर व मैदानों में यह अभियान चलाया जाएगा।

रहें उपस्थित

इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन समिति  के लल्लन सिंह, रजनीश जोशी, गिरीश अधिकारी, सीता राम, हिमानी रॉबिन , हेमलता अवस्थी,  के साथ ही एम योग, बी ए योग , DNYS के विद्यार्थियों सहित समस्त लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version