Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल निकलेगी माँ नंदा-सुनंदा की भव्य शोभा यात्रा, अल्मोड़ा नगर में लागू होगा डायवर्जन प्लान, जरूर देखें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक- 03.09.2025 को माँ नंदा-सुनंदा शोभा यात्रा की अवधि के दौरान कल नगर अल्मोड़ा में समय 03.00 बजे अपराहन् से समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान निम्नवत रहेगा।

देखें यातायात प्लान

1-हल्द्वानी से पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत, कौसानी जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन वाया धारानौला व बेस तिराहा लोअर माल रोड होते हुए जायेंगे।

2-लिंक रोड पर जलाल तिराहे से बाजार की ओर समस्त चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

3-एलआरसाह रोड पर एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले समस्त वाहन प्रतिबन्धित रहेगे, इस दौरान यह एरिया जीरो जोन रहेगा।

4-एनटीडी से बाजार की ओर आने वाले समस्त वाहन धारानौला या शैलबैंड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

Exit mobile version