Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: साइबर फ्रॉड के पीड़ितों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब घर बैठे वापस मिलेगा होल्ड पैसा, गृह मंत्रालय का ‘MRM’ पोर्टल लाइव

अल्मोड़ा: आम जनमानस को साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से त्वरित राहत दिलाने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय (I4C) द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के अंतर्गत एक नया ‘Money Restoration Module’ (MRM) पोर्टल लाइव किया गया है।

दी यह जानकारी
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा ने बताया कि इस नई पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था के लागू होने से अब पीड़ितों को अपनी होल्ड (फ्रीज) कराई गई धनराशि वापस पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। साइबर अपराध के शिकार नागरिक अब स्वयं ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे अपनी रिफंड रिक्वेस्ट जेनरेट कर सकेंगे, जिससे उनका पैसा सीधे उनके बैंक खातों में सुरक्षित वापस भेजा जा सकेगा।

महत्वपूर्ण पात्रता एवं विधिक दिशा-निर्देश

इस पोर्टल (MRM) पर केवल वही साइबर पीड़ित आवेदन करने हेतु पात्र हैं, जिन्होंने NCRP पोर्टल या 1930 हेल्पलाइन पर तत्काल शिकायत दर्ज कर 14-अंकीय Registered Acknowledgement Number प्राप्त किया है और जिनके मामले में अपराधियों के बैंक खातों में पीड़ित की धनराशि ‘होल्ड’ (Freeze) कराई जा चुकी है।
विशेष नोट: यह पोर्टल उन मामलों के लिए नहीं है जहाँ पैसा अपराधियों द्वारा बैंक खातों से निकाल (Withdraw) लिया गया है। केवल ‘होल्ड धनराशि’ वाले प्रकरणों में ही रिफंड की कार्रवाई की जाएगी।

रिफंड के नियम (3 आसान श्रेणियाँ)

श्रेणी/ होल्ड राशि की स्थिति विधिक आवश्यकता (FIR / कोर्ट आदेश) /रिफंड का तरीका
श्रेणी 1 -एक ही बैंक खाते में ₹50,000 तक- कोई FIR या कोर्ट आदेश जरूरी नहीं पुलिस आख्या/इन्डेमनिटी बॉन्ड के आधार पर सीधा रिफंड
श्रेणी 2 -कुल राशि ₹50,000 से अधिक, पर अलग-अलग खातों में ₹50,000 से कम – कोई FIR या कोर्ट आदेश जरूरी नहीं- पुलिस आख्या/इन्डेमनिटी बॉन्ड के आधार पर सीधा रिफंड
श्रेणी 3 -एक ही बैंक खाते में ₹50,000 से अधिक- FIR दर्ज होना अनिवार्य है- FIR के बाद इसी पोर्टल के माध्यम से आगे की विधिक कार्रवाई

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के 5 सरल चरण-

1. वेबसाइट: आधिकारिक पोर्टल mrm-ncrp.mha.gov.in पर जाएँ।
2. Raise Refund Request: अपनी 14-अंकीय Complaint ID(registered acknowledgement number) दर्ज करें। Send OTP करें ।
3. लॉगिन: पूर्व में NCRP शिकायत में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज कर Citizen Login करें। इसके बाद संबंधित होल्ड राशि स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
4. दस्तावेज़: जिस खाते में रिफंड प्राप्त करना है, उसका Bank A/c No एवं IFSC Code दर्ज करें तथा अपना PAN Card अपलोड करें ।
5. सबमिट: घोषणा पत्र (Checkbox) को टिक करके सबमिट करें। सबमिशन के बाद एक Unique Request ID (MR2026…) प्राप्त होगी, जिससे आवेदन की स्थिति (Status) को ट्रैक किया जा सकेगा।

एसएसपी की विशेष अपील

🔴यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निःशुल्क है। बिचौलियों या दलालों के झांसे में न आएं। रिफंड के नाम पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति को धनराशि न दें।
🔴 यदि पोर्टल पर रिफंड रिक्वेस्ट जेनरेट करने में किसी भी प्रकार की परेशानी या तकनीकी असमंजस हो, तो MRM के दिए गए आधिकारिक लिंक पर ‘User Manual Guide’ भी उपलब्ध है। इसे डाउनलोड कर आप Step-by-Step पूरी प्रक्रिया को आसानी से देख और समझ सकते हैं।
🔴आवेदन हेतु केवल अधिकृत सरकारी यूआरएल (mrm-ncrp.mha.gov.in) का ही उपयोग करें। किसी भी अन्य फर्जी लिंक या कॉल के झांसे में न आएं।
🔴ऑनलाइन फॉर्म भरने में समस्या होने पर, पीड़ित अपने नजदीकी थाने या जनपद के साइबर सेल में जाकर निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
🔴यह पोर्टल केवल उन्हीं आवेदनों को स्वीकार करेगा जिनकी धनराशि NCRP/1930 के माध्यम से समय रहते होल्ड करा दी गई है।

वित्तीय साइबर अपराध का शिकार होने पर अविलंब कार्रवाई करें:

📞 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें
💻 www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। ताकि त्वरित गति से अपराधियों के खातों में आपकी धनराशि को Hold कराया जा सके।

Exit mobile version