Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ग्रीन हिल्स ट्रस्ट ने सद्भावना वन में किया वृहद् पौधारोपण, कई प्रजातियों के 1000 पौधों का किया रोपण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 23 जुलाई को ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा अल्मोड़ा के बल्ढौटी क्षेत्र में संस्था द्वारा विकसित किये जा रहे सद्भावना वन में वृहद् पौधारोपण किया गया।

यह रहें मुख्य अतिथि

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रीन मैन ऑफ़ इंडिया विजयपाल बघेल एवं विशिष्ट अतिथि वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दर्जाप्राप्त राज्य मंत्री दीपक मेहरा रहें। कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए ग्रीन हिल्स की निदेशक डाॅ वसुधा पन्त ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य है स्वच्छ पर्यावरण की जनजागरूकता फैलाना एवं अधिकाधिक लोगों को जल एवं वन संरक्षण के साथ जोड़ना।

16 जून को अंतरराष्ट्रीय वृक्ष दिवस के रूप में घोषित किये जाने के प्रयासों की दी जानकारी

इस मौके पर उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए बघेल ने अधिकाधिक वृक्षरोपन एवं उसके संरक्षण पर जोर देते हुए कहा की विश्व औसत के हिसाब से प्रति व्यक्ति 500 वृक्षों की आवश्यकता है परन्तु यदि भारत की बात करें तो यह औसत मात्र २८ का उपलब्ध है। स्वच्छ हवा – पानी के लिए अभी बहुत अधिक वृक्षों को लगाने की आवश्यकता है| उन्होंने हरेला दिवस 16 जून को अंतरराष्ट्रीय वृक्ष दिवस के रूप में घोषित किये जाने के प्रयासों की भी जानकारी दी।

वृक्षों की बताई महत्ता

विशिष्ट अतिथि दीपक मेहरा ने वृक्षों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा की हमारे पूर्वज जितने पेड़ काटते थे उससे ज्यादा लगते थे और उनका संरक्षण करते थे, परन्तु आज विकास के नाम पर इसका विपरीत हो रहा है।

कई प्रजातियों के पौधों का किया रोपण

कार्यक्रम  में भाजपा उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व वन संरक्षण अधिकारी गोस्वामी, वन रेंज अधिकारी मोहन राम आर्या, पलायन निवारण आयोग के सदस्य सुरेश सुयाल, भूपेंद्र वाल्दिया, डाॅ जे सी दुर्गापाल, पूरन चन्द्र जोशी के साथ हार्ट फुलनेस अल्मोड़ा की समस्त टीम, एडम्स इंटर कोलेज केंद्र की छात्राएं, राजकीय नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र का स्टाफ एवं प्रशिक्षु, प्रोफ वी डी एस नेगी, भूतपूर्व कमान्डेंट बी एस ऍफ़ एम् एस नेगी, तारा चन्द्र साह, महिला हाट से राजू कांडपाल, राधा बिष्ट, रेखाआर्या, नेहा उप्रेती सहित लगभग 120 लोगो ने पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। फलों के पौधों सहित बांज एवं अन्य चौड़ी पत्ती वाली कई प्रजातियों के 1000 पौधों का रोपण किया।

Exit mobile version