Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: साइबर ठगी का बढ़ता जाल, मासूम जनता हो रहीं शिकार, अब बैंक अधिकारी बनकर की ठगी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। साइबर ठगों का गिरोह लगातार बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहें हैं।

जानें पूरा मामला

वहीं एक मामला जागेश्वर से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार नैनी जागेश्वर के ग्राम बजेला निवासी संजय सिंह खनी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताया। पीड़ित को झांसे में लेकर गूगल-पे खुलवाया और प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड करवाया। इसके बाद प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड करवाया। जैसे ही एप डाउनलोड हुआ तो उसके खाते से एक लाख तीस हजार रुपये उड़ा लिए गए।

मुकदमा दर्ज

जिस पर ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने दन्यां थाने पहुंच तहरीर सौंपी और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version